नमस्कार दोस्तों यदि आपने Central Teacher Eligibility Test (CTET) की परीक्षा पास कर ली है और अपना CTET Certificate और CTET Marksheet Download करना चाहते हैं, तो यह लेख केवल आपके लिए ही है आप सभी अभ्यर्थी DigiLocker की मदद से अपना डिजिटल सर्टिफिकेट और मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा CTET की मार्कशीट और पात्रता प्रमाणपत्र डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध कराए जाते हैं। जिसका उपयोग आप किसी भी सरकारी फॉर्म भरने में कर सकते हैं
इस लेख में हम आपको DigiLocker Se CTET Certificate Kaise Download Kare और सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं होने पर क्या करना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी देंगे इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ना है ताकि पूरी जानकारी समझ में आ सके इस लेख के अंत में हम आपको सभी महत्वपूर्ण लिंक उपलब्ध कराएंगे जहां से आप आसानी से अपना सर्टिफिकेट और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं
CTET Certificate Download 2026: Short Information
| विवरण | जानकारी |
| पोस्ट का नाम | CTET Certificate Kaise Download Kare 2026 |
| परीक्षा का नाम | Central Teacher Eligibility Test (CTET) |
| परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
| सर्टिफिकेट का नाम | CTET Eligibility Certificate |
| मार्कशीट | CTET Marksheet |
| सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का माध्यम | DigiLocker |
| आवश्यक जानकारी | CTET Roll Number, परीक्षा वर्ष तथा DigiLocker लॉगिन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
| DigiLocker वेबसाइट | https://www.digilocker.gov.in/ |
CTET Certificate Download करने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगा
दोस्तों अगर आप DigiLocker से अपना CTET Certificate डाउनलोड करने से पहले नीचे दी गई जानकारी अपने पास रखें:
- DigiLocker अकाउंट।
- DigiLocker में लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या उपलब्ध लॉगिन विकल्प।
- CTET परीक्षा का रोल नंबर (Roll Number)।
- जिस वर्ष की परीक्षा पास की है, वह परीक्षा वर्ष।
- आधार से संबंधित जानकारी, यदि अकाउंट बनाने या पहचान सत्यापित करने के लिए आवश्यक हो।
महत्वपूर्ण सुचना: CBSE की आधिकारिक CTET वेबसाइट के अनुसार, वर्ष 2018 और उसके बाद के CTET प्रमाणपत्र तथा मार्कशीट के लिए DigiLocker का उपयोग किया जा सकता है। DigiLocker का इंटरफेस समय-समय पर बदल सकता है।
DigiLocker Se CTET Certificate Kaise Download Kare?
DigiLocker से CTET Certificate डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहला काम करे digilocker के आधिकारिक वेबसाईट पर जायेंगे

- इसके बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें।

- अगर आपका DigiLocker अकाउंट नहीं बना है, तो पहले Sign Up करके अकाउंट बनाएं।
- DigiLocker में लॉगिन करने के बाद होमपेज पर उपलब्ध Get More Now, Search Documents या Get Issued Documents जैसे विकल्प पर क्लिक करे
- अब यहाँ पर CBSE बोर्ड का विक्लप चुने
- CBSE चुनने के बाद CTET से संबंधित उपलब्ध दस्तावेजों की सूची दिखाई दे सकती है।
- अब यहाँ पर आपको Teacher Eligibility Test वाला विकल्प चुना होगा जहां पर आपको दो विकल्प मिलेगा
- Teacher Eligibility Test Certificate: CTET पात्रता प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए।
- Teacher Eligibility Test Mark Sheet: CTET की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए।
- CTET का रोल नंबर डालना होगा परीक्षा कब पास किए है वो साल चुने
- जानकारी भरने के बाद सहमति से संबंधित चेकबॉक्स को चुनें, यदि दिखाई दे, और Get Document पर क्लिक करें।
यदि आपकी जानकारी CBSE के रिकॉर्ड से मेल खाती है और दस्तावेज उपलब्ध है, तो आपका CTET Certificate या Marksheet DigiLocker के Issued Documents सेक्शन में सेव हो सकता है।
मोबाइल से CTET Certificate कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप मोबाइल से CTET Certificate डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया अपनाएं:
- अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- Search Documents या उपलब्ध दस्तावेज खोजने वाले विकल्प पर जाएं।

- Issuer के रूप में Central Board of Secondary Education (CBSE) चुनें।
- Teacher Eligibility Test Certificate पर क्लिक करें।

- अपना CTET Roll Number और परीक्षा वर्ष दर्ज करें।
- Get Document पर क्लिक करें।

- Issued Documents सेक्शन में अपना सर्टिफिकेट खोलें और उपलब्ध विकल्प से डाउनलोड करें।
इस प्रकार आप अपने मोबाइल से CTET Certificate और Marksheet प्राप्त कर सकते हैं।
Important Link
| Direct Link to Digilocker | Click Here |
| Digilocker App | Click Here |
| CTET Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
दोस्तों इस लेख में हमने आप सभी पाठकों को सरल और आसान भाषा में बताया CTET Certificate Kaise Download Kare के बारे में यदि आपको अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो कोशिश करें आप डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाकर लोगों कर कर डाउनलोड करने का आसानी से यह डाउनलोड हो जाता है फिर भी अगर कोई समस्या रहती है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिएगा और बाकी हमारा यह सिलेक्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कर दीजिएगा
FAQs-CTET Certificate Kaise Download Kare?
- CTET Certificate डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें?
कई उम्मीदवारों को DigiLocker से CTET Certificate डाउनलोड करते समय परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आपको कुछ देर बाद try करना चाहिए या आपको वेबसाईट पर लॉगिन कर के देखना चाहिए ।
- DigiLocker में CTET Certificate नहीं दिख रहा है
यदि आपका CTET Certificate नहीं दिखाई दे रहा है, तो सबसे पहले CBSE का सही Issuer चुनें। इसके बाद CTET Roll Number और परीक्षा वर्ष की जांच करें। यह भी सुनिश्चित करें कि संबंधित परीक्षा का डिजिटल दस्तावेज DigiLocker पर उपलब्ध कराया गया है।
अपना रोल नंबर CTET के रिजल्ट या अन्य आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलाकर दर्ज करें। रोल नंबर में अतिरिक्त स्पेस या गलत अंक डालने से बचें।
- DigiLocker अकाउंट में लॉगिन नहीं हो रहा है
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और उपलब्ध लॉगिन विकल्प की जांच करें। जरूरत पड़ने पर DigiLocker के आधिकारिक Help/FAQ सेक्शन से सहायता लें।




